१. हाल ही में NSO सर्वे के मुताबिक भारत देश में 1 साल में बेरोजगारी दर कितने प्रतिशत बढ़ा है?
क) 3.6 %
ख) 2,4%
ग) 4.5%
घ) 1.2%
उत्तर : 2.4%
स्पष्टीकरण : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय [NSO] ने नए-नए बेरोजगारी पर आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार पिछले 1 साल की अपेक्षा यह आंकड़े 2.4% बढ़े है। जिससे अब यह आंकड़े बढ़ते हुए 10.3% पर होने के कगार पर हैं।
२. कौन है उत्तराखंड के नए राज्यपाल?
क) बनवारीलाल पुरोहित
ख) जगदीश मुखी
ग) आरएन रवी
घ) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
स्पष्टीकरण : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 4 राज्यों को नए राज्यपाल की सौगात दी है, जिनमें से उत्तराखंड, पंजाब, नागालैंड और तमिलनाडु यह राज्य आते है। जिनमें से उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नियुक्त किया गया है।
३. ऐसा कौन सा भारतीय राज्य है, जहां कोरोना वैक्सीन की 100 फ़ीसदी डोज लग चुकी है?
क) छत्तीसगढ़
ख) उत्तर प्रदेश
ग) हिमाचल प्रदेश
घ) महाराष्ट्र
उत्तर : हिमाचल प्रदेश
स्पष्टीकरण : एक सर्वे के मुताबिक अब तक हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन चुका है, जहां पर कोरोना वैक्सीन 100% योग्य आबादी को लगायी जा चुकी है और इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को चैंपियन कहा है। जहां पर लोग जागरुक होकर कोरोनावायरस की इस जंग में सबसे आगे खड़े नजर आ रहे हैं। देशवासियों को भी इसी तरह से जागरूक होने की जरूरत है।
४. कौन है टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के नए ब्रांड एंबेसडर?
क) नीरज चोपड़ा
ख) बजरंग पुनिया
ग) अमिताभ बच्चन
घ) सचिन तेंदुलकर
उत्तर : नीरज चोपड़ा
स्पष्टीकरण : टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। जिसके अंतर्गत उन्होंने एक मल्टी ब्रैंड पार्टनरशिप पर दस्तखत करने का ऐलान किया है। जिसमें कंपनी ने एक बयान जारी किया है, जिसके अंतर्गत नीरज चोपड़ा ने युवाओं के सामने एक नया बेंचमार्क सेट किया है। जहां पर सपनों को साकार करने और स्वस्थ खुशहाल जीवन जीने के लिए प्राथमिकता दी गई है।
५. इनमें से किस बैंक ने लांच किया खुद का डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म?
क) इंडियन बैंक
ख) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
ग) बैंक ऑफ बड़ौदा
घ) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर : बैंक ऑफ बड़ौदा
स्पष्टीकरण : हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना नया डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जिसे “बाब वर्ल्ड” का नाम दिया गया है। इस प्लेटफार्म का एक ही उद्देश्य माना जा रहा है, जो कि है एक ही छत के नीचे सभी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना। जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप का आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे और अपनी परेशानियों को दूर कर सकेंगे।
६. कब मनाया जाएगा “वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे”?
क) 9 सितंबर
ख) 10 सितंबर
ग) 12 सितंबर
घ) 15 सितंबर
उत्तर : 10 सितंबर
स्पष्टीकरण : इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन [IASP] द्वारा हर साल 10 सितंबर को वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे मनाया जाएगा। जिसमें दुनिया भर में लोगों को आत्महत्या करने से रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच में आत्महत्या रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसके माध्यम से युवाओं को बेहतर रूप से जागरूक किया जा सकता है।
७. इनमें से किस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा फुटबॉल में गोल करने का रिकॉर्ड?
क) लियोनेल मेसी
ख) मोहम्मद सालाह
ग) पेले
घ) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
उत्तर : क्रिस्टीयानो रोनाल्डो
स्पष्टीकरण : पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिसमें उन्होंने इटली के स्ट्राइकर अली देइ के अंतरराष्ट्रीय गोल के लंबे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम बेस्ट फुटबॉलर की लिस्ट में आ चुका है।
८. भारत मैं सबसे ऊंचा एयर प्यूरीफायर टावर कहां पर स्थित है?
क) रोहतक
ख) चंडीगढ़
ग) लखनऊ
घ) दिल्ली
उत्तर : चंडीगढ़
स्पष्टीकरण : केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भारत के सबसे ऊंचे एयर प्यूरीफायर टावर का उद्घाटन किया गया है। जिसमें टावर को चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति की पहल पर ट्रांसपोर्ट चौक, सेक्टर 26 में पायस एयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है। जिसे एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
९. कौन सा देश वर्ष 2023 में G-20 सम्मेलन की करेगा मेजबानी?
क) भारत
ख) जर्मनी
ग) दक्षिण अफ्रीका
घ) जापान
उत्तर : भारत
स्पष्टीकरण : भारत 2023 में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा। जिसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने के लिए भारत का “शेरपा” नियुक्त किया गया है। G-20 देशों की अगली बैठक 30 से 31 अक्टूबर को इटली की अध्यक्षता में होगी।
१०. भारत के पहले उच्च राख कोयला आधारित मेथेनॉल उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किस शहर में हुआ है?
क) बैंगलोर
ख) त्रिवेंद्रम
ग) हैदराबाद
घ) कोच्चि
उत्तर : हैदराबाद
स्पष्टीकरण : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैदराबाद में भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए उच्च राख कोयला गैसीकरण आधारित उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभागों के द्वारा घोषित किया गया है। जिसमें नीति आयोग भारत और कोयला मंत्रालय की पहल पर ₹10 करोड़ का अनुदान प्राप्त किया गया है।